पंचांग 06 मई 2026:-
रा.मि. 16 संवत् 2083 शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण पंचमीं बुधवासरे दिन-रात, मूल नक्षत्रे दिन 1/26, सिद्ध योगे रात 10/58, कौलव करणे सू.उ. 5/28, सू.अ. 6/32, चन्द्रचार धनु, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.
—————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 06 मई 2026
वर्ष के प्रारंभ में आर्थिक सहयोग मिलेगा, शिक्षा के क्षेत्र में यात्रा होगी, वर्ष के मघ्य में सामाजिक कार्यो में मन खिन्न रहेगा, व्यापार में व्यर्थ की भागदौड़ एवं व्यय में वृद्धि होगी,मित्र के कारण तनाव रहेगा, वर्ष के अन्त में प्रतिष्ठा एवं यश में वृद्धि होगी, घरेलू कार्यो में व्यस्तता रहेगी, व्यय में नियंत्रण रखें.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक तनाव रह सकता है, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को कर्मचारियों के सहयोग से कार्यो में सफलता मिलेगी, चिन्ता का निवारण होगा, कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक कमी का अनुभव होगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को पूर्व निर्धारित कार्यो में सफलता मिलेगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को नौकरी में सफलता, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शिक्षा अच्छी रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को धार्मिक यात्रा के योग हैं.
—————————————————
आज का भविष्य- बुधवार 06 मई 2026
आज जन्म जिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक कोमल, सुन्दर, परोपकारी, आकर्षक एवं प्रभावशाली होगा, शिक्षा में अग्रणी होगा, अपने कार्य के प्रति सचेत एवं माता पिता का मार्गदर्शन लेने वाला होगा, प्रतिभाशाली और पराक्रमी होगा.
—————————————————
मेष- शुभ समाचार मिल सकते हैं, अटका धन मिलने के आसार हैं, धन मान-सम्मान में वृद्धि होगी, अचानक नए कार्य की रूपरेखा बनेगी, सम्मान प्राप्त होगा.
वृषभ- जिद में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं, कोई ऐसा कार्य बनेगा, जिससे मानसिक प्रसन्नता होगी, विवादों को टालने का प्रयास करें.
मिथुन- भावनात्मक रिश्तों में चल रहे गतिरोध से निराशा होगी, आय के साधनों में वृद्धि होगी, नए कार्य की रूपरेखा पर विचार विमर्श होगा, संयम रखें.
कर्क- नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, व्यर्थ की चिन्ता रहेगी, मनोरजन आदि पर खर्च होगा.
सिंह- जो लोग आपसे नाराज चल रहे थे, उनका सहयोग मिलेगा, मानसिक तनाव दूर होगा, रोगी की चिन्ता रहेगी, कार्य की अधिकता रह सकती है.
कन्या- दूसरों के कार्यो में दखल न करें, परिश्रम अधिक करना होगा, साझेदारी में सतर्कता बांछनीय, पारिवारिक सुख संतोष रहेगा.
तुला- अधिकारियों का सहयोग न मिलने से परेशानी होगी, आय का नया मार्ग प्रशस्त होगा, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी.
वृश्चिक- आत्मशक्ति से बड़े कार्य में सफलता मिलेगी, छोटी-मोटी बातों पर उत्तेजित होकर अपना कार्य न बिगाड़े, आर्थिक मामले को लेकर यात्रा होगी.
धनु- कानूनी मामले उलझेंगे, लेनदेन के मामलों में आरोप लग सकते हैं. आर्थिक एवं सामाजिक कार्यो में सफलता का योग है, संतान के कार्यो में विशेष ध्यान देना पड़ेगा.
मकर- नए कार्य की शुरूआत में दिक्कत होगी, मामूली बात पर मित्रों से कहासुनी हो सकती है. आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. विलासिता की वस्तुओं का संचय होगा.
कुम्भ- गलतियां सुधार कर आगे बढें, सफलता की राह आसान होगी. संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा, कोई ऐसा कार्य बनेगा, जिससे आर्थिक समृद्धि होगी.
मीन- जीवनसाथी केव्यवहार से खिन्नता होगी, नए संपर्को का लाभ मिलेगा, मैत्री संबंधों में सुधार होगा, समस्याओं का निराकरण होगा.
—————————————————
व्यापार भविष्य:
शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण पंचमीं को मूल नक्षत्र के प्रभाव से जीरा, धनियां, लालमिर्च, दाख, जायफल, लौंग, के भाव में अच्छी तेजी होगी. गेहॅू, जौ, चना, मॅूग, मोट, ज्वार, बाजरा के भाव में नरमी होगी. भाग्यांक 2638 है.
—————————————————
