सलामतपुर में पोषण आहार वितरण कार्यक्रम: 12 टीबी मरीज़ों को पोषण आहार किट वितरित

सलामतपुर। सलामतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोषण आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें टीबी के मरीज़ों को निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत पोषण आहार के लिए पोषण युक्त सामग्री का वितरण ल्युपिन फाउंडेशन मंडीदीप के सहयोग से सांची सीबीएमओ डॉ रवि राठौर द्वारा किया गया। इस दौरान डीटीओ डॉ यशपाल बाल्यान, डीपीसी आरती गैंगवार, सीबीएमओ डॉ रवि राठौर सांची सिविल अस्पताल मुख्यरूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में टीबी के 12 मरीज़ों को पोषण किट वितरित की गई। इस पोषण किट में पांच किलो आटा, एक किलो चना, एक किलो मूंगफली, गुड़ और एक किलो तुअर दाल दी गई है। कार्यक्रम में सांची सीबीएमओ डॉ रवि राठौर ने टीबी के मरीजों को टीबी से बचने के लिए और सावधानियां बरतने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए वो बातें मरीज़ों को बताई। जैसे दो हफ़्ते से ज़्यादा खांसी होने पर डॉक्टर से दिखाना, दवा का पूरा कोर्स लें और डॉक्टर से बिना पूछे दवा बंद न करें। मास्क पहनें या खांसने या छींकने से पहले मुंह को पेपर नैपकिन से कवर करें।मरीज़ को हवादार और अच्छी रोशनी वाले कमरे में रखें। एसी से परहेज़ करें।पौष्टिक खाना खाएं, एक्सरसाइज़ और योग करें।बीड़ी, सिगरेट, हुक्का, तंबाकू, शराब आदि से परहेज़ करें।भीड़-भाड़ वाली और गंदी जगहों पर जाने से बचें।बच्चे के जन्म पर बीसीजी का टीका लगवाएं।टीबी के मरीज़ों के लिए खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। टीबी के मरीज़ों को ये चीज़ें खाने से फ़ायदा होता है। जिनमें हरी सब्ज़ियां, खासकर ब्रोकली, गाजर, टमाटर, शकरकंद, अमरूद, सेब, संतरा, नींबू, आंवला, आम जैसे फल, लहसुन, ग्रीन टी,अच्छे कार्ब्स, जैसे कि साबुत अनाज की ब्रेड, पास्ता का उपयोग करना चाहिए।

Next Post

ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी मार्कस स्टोइनिस और कूपर कोनोली पंजाब किंग्स टीम में

Wed Mar 25 , 2026
चंडीगढ़, 25 मार्च (वार्ता) ऑस्ट्रेलियाई स्टार मार्कस स्टोइनिस और कूपर कोनोली को आधिकारिक तौर पर पंजाब किंग्स टीम में शामिल किया गया हैं। न्यू चंड़ीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडिय में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सत्र की तैयारियों के लिए ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी बुधवार को टीम के बाकी सदस्यों से जुड़ने […]

You May Like