इशान खट्टर की नई कॉमेडी फिल्म का ऐलान, पलाश वासवानी के निर्देशन में जुड़े

अभिनेता इशान खटटर ने अपने करियर में एक और नई फिल्म साइन की है, जिसे बवेजा स्टूडियोज   प्रोड्यूस कर रहा है। यह एक अनटाइटल्ड कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म होगी, जिसे निर्देशक पलाश वासवानी बना रहे हैं। यह फिल्म एक “क्वर्की कॉमेडी” होगी, जिसकी कहानी असामान्य और अप्रत्याशित परिस्थितियों के इर्द-गिर्द घूमती है।

यह फिल्म पलाश वासवानी के करियर की पहली फीचर फिल्म है। इससे पहले उन्होंने लोकप्रिय वेब सीरीज़ गुल्लक और बडा नाम करेंगे ” जैसी परियोजनाओं का निर्देशन किया है, जिन्हें दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब वह बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं।

फिल्म की कास्टिंग प्रक्रिया अभी जारी है और जल्द ही फीमेल लीड तथा अन्य प्रमुख किरदारों की घोषणा की जाएगी। प्रोडक्शन टीम का लक्ष्य है कि शूटिंग अगले दो महीनों में शुरू कर दी जाए।

इशान खट्टर ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बेयॉन्डस थे क्लाउड्स  (निर्देशक मजीद मजीदी ) से की थी। इसके बाद उन्होंने धड़क खली पीली पिप्पा औरहोमिबौंड  जैसी फिल्मों में काम किया। हाल ही में वे कॉमेडी जॉनर मेंफोन भूत के जरिए नजर आए थे, जिससे उनकी कॉमिक टाइमिंग को फिर से सराहना मिली।

यह नया प्रोजेक्ट उनके करियर में कॉमेडी की ओर एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं बावेजा स्टूडियोज भी लगातार बड़े और विविध प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है, जिससे फिल्म और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म पर उसकी पकड़ मजबूत हो रही है। आने वाली यह फिल्म दर्शकों के लिए एक नया और मनोरंजक सिनेमाई अनुभव देने की उम्मीद रखती है।

.....

Next Post

रिंग रोड प्रोजेक्ट में काम कर रहे श्रमिक की मौत

Wed May 6 , 2026
जबलपुर। खमरिया थाना अंतर्गत रिंग रोड परियोजना में काम कर रहे एक 20 वर्षीय श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक अपने कमरे में भोजन कर रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के […]

You May Like