खजूरी चौक के पास युवक की चाकू से हत्या, न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (वार्ता) राजधानी दिल्ली के खजूरी चौक के पास खड्डर क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
उपायुक्त आशिष मिश्रा ने बताया कि 9 अक्टूबर की रात करीब 11:27 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि खजूरी चौक के पास खड्डर इलाके में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला, जिसके शरीर पर चाकू से वार के निशान थे।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान दयालपुर निवासी गजेन्दर (34) के रूप में हुई है। वह पेशे से नाई का काम करता था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विशेष टीमों को तैनात किया गया है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। फिलहाल, इलाके में पुलिस ने गश्त और निगरानी बढ़ा दी है।

Next Post

योगी ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Fri Oct 10 , 2025
लखनऊ, 10 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। योगी ने एक्स पर लिखा “ पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’ मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर […]

You May Like