अहमदाबाद. 29 जुलाई (वार्ता) दवा बनाने वाली भारतीय मूल की अग्रणी बहुराष्ट्रीय कंपनी टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान पहली तिमाही में 548 करोड़ रूपये का लाभ अर्जित किया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है।
कंपनी की ओर से यहां जारी बयान के अनुसार पिछले वित्त वर्ष में इसे 457 करोड़ का लाभ हुआ था। इसके कुल कारोबार में भी इस वर्ष लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और यह पिछले साल के 2859 करोड़ से बढ़ कर 3178 करोड़ रू. हो गया है।
उल्लेखनीय है कि टोरेंट का भारत के अलावा अमेरिका, ब्राजील और जर्मनी में भी कारोबार है।
