जहां उद्गम होगा, वहां ऊर्जा का स्रोत होगा

मंदसौर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मंदसौर जिले के निपानिया ग्राम में तुम्‍बड़ नदी के उदगम स्थल का विधिवत पूजन किया। विधिवत हवन किया, पूजा अर्चना की एवं हवन में मंत्रोचार के साथ आहुति प्रदान की। इस दौरान लोक सभा सांसद सुधीर गुप्ता, राज्य सभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, गरोठ विधायक चंदर सिंह सिसोदिया, राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा भी उपस्थित रहे।

कैबिनेट मंत्री पटेल ने कहा कि जहां उद्गम होगा वहां ऊर्जा का स्रोत होगा। मध्य प्रदेश को नदियों का मायका कहा गया है, नदियों के उद्गम स्थल को पवित्र बनाएं, उसकी सफाई करें। इससे जल स्रोत चलने लगेंगे। जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना होगा। पानी का आधार पौधा होता है, इसलिए अधिक से अधिक पौधारोपण करें, वृक्ष लगाए। छोटी नदियां अगर बारहमासी रहेगी, तो बड़ी नदियां स्वतः चलेगी।

Next Post

फांसी लगाकर युवक युवती ने की आत्म हत्या

Thu May 22 , 2025
छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ पर लटके मिले। दोनों एक ही रस्सी पर झूल रहे थे। बताया गया कि दोनों अपने अपने परिवार को छोडकऱ लिव-इन रिलेशन शिप में रह रहे थे। मामला गुरुवार सुबह सामने आया, उनके पास से एक नोट भी मिला […]

You May Like