टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर भागा तस्कर, पीछा करने पर डिवाइडर से टकराई स्कार्पियो

जबलपुर। बरगी पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने निगरी कैनाल के पास नाकाबंदी की, जहां संदिग्ध काले रंग की स्कार्पियो को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाते हुए टोल प्लाजा का बूम बैरियर तोड़ दिया और भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा जारी रखा, जिससे घबराया चालक तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकरा गया और गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी आशुतोष शिवहरे को दबोच लिया। तलाशी में गाड़ी से 48 पाव और 359 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 4 लाख 1 हजार 560 रुपये है। वहीं दूसरी घटना में पनागर क्षेत्र में पुलिस की घेराबंदी देख एक बाइक सवार तस्कर मौके से फरार हो गया, जिसकी बाइक से 55 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच में जुटी है।

Next Post

प्रतीक सेतु से 50 फीट नीचे गिरी थार, फिर भी बच गई चार जानें

Sat Sep 12 , 2026
इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आधी रात करीब साढ़े तीन बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अन्नपूर्णा से बिजलपुर की ओर जा रही थार प्रतीक सेतु पर पहुंचते ही अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 50 फीट नीचे जा गिरी। टक्कर के दौरान गाड़ी के […]

You May Like