खौलती चाय से झुलसी बच्ची, रीवा रेफर

सीधी । खेलते समय रसोई में खौलती चाय गिरने से एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे समीपी सोनवर्षा टोल प्लाजा के पास हुई। बच्ची को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल सीधी से संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर किया गया है। परिजनों के अनुसार चाय गिरने से भूमि साकेत पिता वीर बहादुर साकेत के पेट और हाथ पर जलने के गंभीर निशान हो गये हैं। बच्ची के पिता के अनुसार घटना के समय घर में सुबह की चाय बनाई जा रही थी। भूमि खेलते-खेलते रसोई में पहुंच गई। चाय का बर्तन हटाने की कोशिश के दौरान संतुलन बिगड़ गया और खौलती चाय बच्ची पर गिर गई। घटना के बाद 108 एंबुलेंस से बच्ची को जिला अस्पताल सीधी लाया गया, जहां जांच में उसके पेट और हाथ पर गंभीर जलन पाई गई। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे रीवा अस्पताल रेफर कर दिया।

Next Post

नशे के खिलाफ आज शिवपुरी में मिनी मैराथन, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

Wed Jul 29 , 2026
शिवपुरी। पुलिस प्रशासन द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत बुधवार 30 जुलाई को सुबह 6 बजे पोलो ग्राउंड से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य नशे के प्रति जन-जागरूकता फैलाना और लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना है। मिनी मैराथन […]

You May Like