इछावर। पुलिस ने सात नकबजनी और एक एटीएम चोरी के प्रयास का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें तीन मुख्य आरोपी और दो सर्राफा व्यवसायी शामिल हैं, जो चोरी का माल खरीदते थे. पुलिस ने 12 तोला सोना, 2.5 किलो चांदी, 9.05 लाख रुपए नगद, कुल 24 लाख रुपए का माल, दो बाइक और औजार बरामद किए. आरोपियों ने 2 जून से 1 अगस्त के बीच सात मकानों में चोरी करना कबूला है. सभी से पूछताछ जारी है.
इछावर में चोरी की वारदात के 5 आरोपी गिरफ्तार
