नहर में गिरा 12 चक्का हाइवा, चालक और क्लीनर को सुरक्षित निकाला

जबलपुर। सोनतलाई के पास बुधवार शाम सडक़ निर्माण कार्य में लगा एक बिना नंबर का 12 चक्का हाइवा अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरा। हादसा सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में हुआ। गनीमत यह रही कि समय रहते हाइवा के चालक और कन्डेक्टर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा टल गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोनतलाई के पास इन दिनों सडक़ निर्माण का काम चल रहा है। बुधवार की शाम करीब 5:50 बजे एक बिना नंबर का 12 चक्का हाइवा निर्माण कार्य के लिए गिट्टी लादकर आ रहा था। इसी दौरान सोनतलाई के पास अचानक सामने से एक दूसरा वाहन आ गया। उसे बचाने के चक्कर में हाइवा चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और रफ्तार तेज होने के कारण भारी-भरकम हाइवा सीधे पास की नहर में पलट गया। हाइवा के नहर में गिरते ही वहां हडक़ंप मच गया। आस-पास मौजूद लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। नहर में पानी का स्तर और बहाव अधिक होने के कारण शुरुआती रेस्क्यू में काफी दिक्कतें आईं। इसके बावजूद टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए हाइवा चालक अजय बर्मन और उनके क्लीनर को सूझबूझ से पानी के बीच से सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन नहर में डूबे 12 चक्का हाइवा को बाहर निकालना चुनौती बना हुआ है। रात करीब 8:44 बजे तक समाचार लिखे जाने तक मौके पर बड़ी क्रेन बुलाई के जरिए हाइवा को पानी से बाहर खींचने का काम लगातार जारी रहा।

Next Post

बीएचईएल और टीआरएसएल ने बनाया संयुक्त उपक्रम

Wed Sep 16 , 2026
नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) और टिटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट्स के व्यापक रखरखाव के लिए 50:50 हिस्सेदारी वाली संयुक्त उद्यम कंपनी (जेवीसी) स्थापित करने के लिए संयुक्त उद्यम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते पर बीएचईएल की ओर से कार्यकारी निदेशक श्यामला […]

You May Like