भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित मप्र कैबिनेट बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् के गायन के साथ हुई। बैठक में प्रदेश में आर्थिक शोध और वित्तीय प्रबंधन को मजबूत करने के उद्देश्य से एक नए फाइनेंस मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की स्थापना पर विचार किया जा रहा है। प्रस्तावित संस्थान अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन संस्थान के सहयोग से संचालित होगा।
इस संस्थान के माध्यम से राज्य में वित्तीय अनुशासन को बेहतर बनाने, आर्थिक नीतियों पर गहन अध्ययन करने और नई आर्थिक संभावनाओं की तलाश को बढ़ावा देने की योजना है।
बैठक के एजेंडे में जल संसाधन विभाग से जुड़ी दो नई सिंचाई परियोजनाएं भी शामिल हैं। इनमें मंदसौर जिले की कातन सिंचाई परियोजना को मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है।
इसके अलावा, चना और मसूर की फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदी से संबंधित प्रस्ताव पर भी कैबिनेट में निर्णय लिया जा सकता है।
Next Post
असम चुनाव में अमित शाह की हुंकार, करीमगंज का नाम 'श्रीभूमि' करने का किया बड़ा वादा, मल्लिकार्जुन खरगे के 'अनपढ़' वाले बयान पर गृह मंत्री ने कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी
Tue Apr 7 , 2026
पाथरकांडी (असम) | असम विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम चरण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बराक घाटी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। शाह ने घोषणा की कि भाजपा सरकार सत्ता में आने पर करीमगंज जिले का नाम बदलकर ‘श्रीभूमि’ […]

You May Like
-
4 months ago
अज्ञात वाहन ने रौंदा, युवक की मौत