शुद्ध पेयजल की कवायद: जनवरी से अब तक 19 हजार से अधिक जल नमूनों की जांच, 5132 लीकेज दुरुस्त

भोपाल: नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दल ने शहर की झुग्गी बस्तियों सहित शहर में कुल 78 जल के नमूने प्राप्त किए. जिनका गंध, रंग, स्वाद, रेसिडुअल क्लोरीन, पीएच, टरबीडिटी व बैक्टेरिया की जांच की जाना है. इन नमूनों की जांच निगम की परीक्षण शालाओं मेें कराई जा रही है.

वहीं शहर में 43 स्थानों पर पाईप लाईनों के लीकेज भी सुधारे और सीएम हेल्पलाईन, महापौर हेल्प लाईन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों में से 7 शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्ण ढंग से किया. जनवरी माह से अभी तक निगम अमले ने झुग्गी बस्ती क्षेत्रों के 8912 स्थानों सहित शहर में कुल 19388 जल के नमूने लेकर 08 परीक्षण शालाओं के माध्यम से जल की गुणवत्ता की जांच कराई साथ ही 5132 लीकेज सुधारे. निगम अमले ने वर्तमान तक 14411 सीवेज चेम्बरों की सफाई कराई.

Next Post

बड़े भाई ने की छोटे भाई की निर्मम हत्या, हरदुआ गांव में पसरा सन्नाटा

Tue May 12 , 2026
रीवा: रीवा जिले के गुढ़ क्षेत्र मे घरेलू विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और सन्नाटे का माहौल बना हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरदुआ निवासी धर्मेंद्र कोल उर्फ भिंडू […]

You May Like