CM डॉ. मोहन यादव का मानवीय चेहरा: चित्रकूट के कार्यक्रम रद्द कर पीड़ितों से मिलने पहुंचे छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर छिंदवाड़ा पहुंचे सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजन से भेंट की और उन्हें सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह दुर्घटना पीड़ा दायक है। मध्यप्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के संकट की घड़ी में उनके साथ है। बता दे कि विगत दिवस पुलिस ग्राउंड में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्रामीण बस में सवार होकर मोहखेड़ विकासखंड की ओर जा रही थी तब शाम 6:30 बजे लगभग नागपुर मार्ग पर बस की माल वाहन से टक्कर हो गई थी इस दुघर्टना में 10 लोगों की मौत हो गई थी और 35 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हृदय विदारक घटना के बाद आज दोपहर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छिंदवाड़ा पहुंचे. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर सड़क दुर्घटना के घायल व्यक्तियों से भेंट की और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को सभी घायलों की समुचित चिकित्सा के निर्देश दिए। उन्होंने अब तक किए गए उपचार की जानकारी ली और निर्देश दिए कि आवश्यकता पडऩे पर नागपुर अथवा अन्य उच्च चिकित्सा संस्थानों में भेजने की व्यवस्था भी की जाए। राज्य सरकार घायलों के नि:शुल्क उपचार के लिए कटिबद्ध है। अन्य जगह रेफर किए जाने की स्थिति में भी राज्य सरकार पूर्ण सहयोग करेगी।

इन परिवारों से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ०००००००

छिंदवाड़ा पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव मोहखेड़ तहसील के ग्राम करेर पहुंचे जहां उन्होंने श्रीमती सिया पति कृष्णा इनवाती, रामदास पिता सुकलू पराने, दौलत पवार, श्रीमती भागवती पति दान सिंह और श्रीमती शकुन पत्नी लखीचन्द्र यादव के निवास जाकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन परिवारों के सदस्यों से बातचीत कर उन्हें कहा कि किसी बात की चिंतित न करों। परिवार की दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार आपके साथ है। आपको हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। ग्राम करेर में प्रभावित परिवारों से भेंट के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्राम ग्वारा और ग्राम झिरिया जहां उन्होंने प्रभावित परिवारों के सदस्यों से भेंट की और उन्हें दुख की इस घड़ी में हिम्मत से कार्य लेने का अनुरोध किया। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया कि मध्य प्रदेश सरकार परिवारों की सभी संभव सहायता करेगी।

संबल योजना से भी मिलेगी 4-4 लाख रुपए की राशि

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यह दुर्घटना पीड़ा दायक है। मध्य प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के संकट की घड़ी में उनके साथ है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सड़क दुर्घटना में दिवंगत लोगों के परिवारों के लिए चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि और गंभीर रूप से घायलों को एक – एक लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को भी आवश्यक सहायता और उपचार सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिवंगत के परिजनों को संबल योजना से भी 4-4 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की है।

जवानों को किया जायेगा पुरस्कृत ००००

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा जिला प्रशासन, नागरिकों और पुलिस बल के उन जवानों की सराहना की, जिन्होंने दुर्घटना के बाद सभी स्थितियों को कुशलतापूर्वक सम्हाला। उन्होंने उन पुलिस जवानों को पुरस्कृत करने की घोषणा की, जिन्होंने घायलों की पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से सहायता की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रामनवमी के पहले से निर्धारित सतना जिले के चित्रकूट के विभिन्न कार्यक्रमों को निरस्त कर छिंदवाड़ा में प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे।

Next Post

ईरान युद्ध को लेकर यूरोपीय संघ के देशों में गहरा मतभेदः केनेस

Fri Mar 27 , 2026
ब्रुसेल्स, 27 मार्च (वार्ता) बेल्जियम के यूरोपीय संसद के सदस्य रूडी केनेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया को अपनी चपेट में ले रहे मौजूदा संकट के बीच यूरोपीय संघ (यूई) दोराहे पर खड़ा है और इसको लेकर आम लोगों तथा प्रतिनिधियों के बीच गहरा मतभेद है। श्री केनेस ने […]

You May Like