केरल में भूस्खलन से तमिलनाडु की महिला रेलवे कर्मी की मौत

चेन्नई, (वार्ता) तमिलनाडु में दक्षिण रेलवे की एक महिला कर्मचारी की केरल के कोट्टायम ज़िले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में मौत हो गयी है।

वह वहां एक आधिकारिक बैठक के लिए गयी थीं।

राज्य सरकार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और उनके शव को राज्य वापस लाने के लिए केरल सरकार के साथ मिलकर सभी ज़रूरी कदम उठा रही है।

महिला कर्मचारी संगीता, चेन्नई के तिरिसूलम रेलवे स्टेशन पर लिपिक के तौर पर काम करती थीं।

सीएमओ ने ”एक्स” पर एक पोस्ट में कहा कि तमिलनाडु सरकार राज्य की ओर से चेन्नई की श्रीमती संगीता के परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और कार्यालय के साथियों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करती है। श्रीमती संगीता तिरिसूलम रेलवे स्टेशन पर कंपाउंड लिपिक के तौर पर काम कर रही थीं।

पोस्ट में कहा गया है कि “वह दक्षिण रेलवे के अधिकारियों की बैठक में शामिल होने के लिए केरल राज्य के कोट्टायम गई थीं, और दुखद रूप से ‘टीकोय’ नामक जगह पर हुए भूस्खलन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी।

पोस्ट में यह भी कहा गया है कि तमिलनाडु सरकार, केरल राज्य सरकार के साथ मिलकर, स्वर्गीय श्रीमती संगीता के शव को चेन्नई लाने के लिए सभी ज़रूरी इंतज़ाम कर रही है।

 

 

Next Post

नशे के साम्राज्य की जड़ पर चोट जरूरी

Tue Sep 22 , 2026
नशा अब केवल सामाजिक बुराई या कानून-व्यवस्था की चुनौती भर नहीं रह गया है. यह देश की युवा पीढ़ी, अर्थव्यवस्था, सामाजिक ताने-बाने और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन चुका है. ऐसे में केंद्र सरकार का वर्ष 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य और 2026 से 2029 […]

You May Like