दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को शाहजहांनाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के डर से आरोपी भोपाल से भागने की फिराक में था.

पुलिस के मुताबिक आरोपी नीरज मैना (27) वाजपई नगर ईदगाह हिल्स में रहता है. शादीशुदा महिला 2 सालों से अपने पति से अलग मायके में रह रही थी. इस दौरान आरोपी का लगातार पीड़िता के मायके आना- जाना होता था. वह महिला से मुलाकात करते हुए उसकी पारिवारिक परिस्थिती का फायदा उठाने लगा. आरोपी ने कई बार महिला से शादी करने के बहाने उसका शारिरिक शोषण किया. पीडिता के गर्भवती होने की जानकारी होने पर उसने महिला से दूरी बना ली. आरोपी की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी. आरोपी के खिलाफ अलग-अलग मामलों में 4 पूर्व के भी प्रकरण दर्ज हैं

Next Post

फर्जी आईएएस बनकर ठगी करने वाली तृप्ती सिंह की पेशी कल

Sun Sep 6 , 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस तृप्ती सिंह और उसके भाई सुधांशु सिंह को बागसेवनिया पुलिस सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी. कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा है. होटल-रिसॉर्ट लीज दिलाने के नाम पर दोनों पर ठगी के आरोप हैं. आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस ने जरुरी जानकारी […]

You May Like