भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आयुष मंडप बना आकर्षण का केंद्र

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में आयुष मंडप बना आकर्षण का केंद्र

नयी दिल्ली 21 नवंबर (वार्ता) आयुष मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में अपना मंडप स्थापित किया है जो आगंतुकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आयुष मंडप देश की पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों को प्रदर्शित कर रहा है। आयुष के साथ स्वस्थ भारत, श्रेष्ठ भारत थीम के अंतर्गत, आयुष संस्थान अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयुष मंडप लोगों को खास तौर पर खाद्य-आधारित प्रदर्शनियाँ, निःशुल्क परामर्श और डिजिटल स्वास्थ्य को लेकर आकर्षित कर रही है।

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान ने रागी नाचोस और मुडगा सूप प्रीमिक्स जैसी वस्तुओं के माध्यम से आयुर्वेद-आधारित पोषण का प्रदर्शन किया है। मंडप में बच्चों, युवाओं और परिवारों को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के गतिविधियों को भी आयोजित किया जा रहा है। जैसे बच्चों के लिए चित्रकला, स्वास्थ्य आधारित खेल और फोटो बूथ भी लगाया गया हैं। यहां आगंतुकों के लिए नि शुल्क स्वास्थ्य जांच और आयुष औषधियां भी दी जा रही हैं। इस मंडप में केंद्रीय सिद्ध अनुसंधान परिषद गुड़हल की चाय और पंचमुट्टी कांजी जैसे खाद्य उत्पादों के माध्यम से निवारक पोषण का प्रदर्शन कर रही है, जो स्वास्थ्य के काफी फायदेमंद हैं। मंडप की बहु-प्रणाली प्रदर्शनी, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और आकर्षक गतिविधियाँ लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं और आयुष परंपराओं में निहित समग्र और निवारक स्वास्थ्य प्रथाओं के बारे में जागरूकता बढ़ा रही हैं। आगंतुकों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन, स्वास्थ्य-आधारित खेल और प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियाँ भी आयोजित की जा रही हैं।

 

 

 

गौरतलब है कि भारत मंडपम में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 14 नवंबर से शुरू हुआ है और आगामी 27 नवंबर तक चलेगा।

Next Post

दुबई एयर शो में तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

Fri Nov 21 , 2025
नयी दिल्ली 21 नवम्बर (वार्ता) दुबई में प्रतिष्ठित एयर शो के दौरान शुक्रवार को भारतीय वायु सेना का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस दुर्घटनाग्रस्त हो गया और दुर्भाग्य से इसमें पायलट की मौत हो गयी। भारतीय वायु सेना के प्रवक्ता ने यहां बताया कि दुबई एयर शो के दौरान वायु सेना […]

You May Like