अस्वस्थ व्यक्ति को तत्काल मिला प्रारंभिक उपचार

जबलपुर: जबलपुर रेल मंडल यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करने के लिए सतत प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में 08 जून सोमवार को जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को समय रहते त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराकर उसकी स्थिति को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 पर नमः होटल के समीप एस्केलेटर के सामने एक व्यक्ति के अचानक अस्वस्थ होकर चक्कर आने की सूचना स्टेशन पर उपलब्ध उप स्टेशन प्रबंधक ( वाणिज्य ) आशीष चड्ढा को प्राप्त हुई। जिन्होंने तत्काल अपने साथ स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य रविकांत के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ ईएमआर क्लिनिक की पैरामेडिकल स्टाफ अनीता भी उपस्थित रहीं।
प्रदान किया प्राथमिक उपचार
बता दे कि मौके पर पहुंचकर आकस्मिक चिकित्सा सुविधा दल द्वारा संबंधित व्यक्ति को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। हालांकि प्राथमिक उपचार के उपरांत भी व्यक्ति को अपेक्षित आराम नहीं मिला तथा वह स्पष्ट रूप से संवाद करने की स्थिति में नहीं था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा दल ने बिना विलंब आवश्यक निर्णय लेते हुए एम्बुलेंस की व्यवस्था की तथा संबंधित व्यक्ति को आगे के उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण हेतु शासकीय अस्पताल भेजा गया। यात्री की सुरक्षा एवं समुचित देखरेख सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऑन ड्यूटी रेलवे सुरक्षा बल के कर्मचारियों को भी अस्पताल तक साथ भेजा गया, जिससे आवश्यक सहायता एवं समन्वय बनाए रखा जा सके जबलपुर रेल मंडल द्वारा यात्रियों को त्वरित एवं प्रभावी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु चौबीसों घंटे सतर्क व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Next Post

केरल में गुणवत्ता जांच के बाद निम्न गुणवत्ता वाली दवाइयों की बिक्री पर लगा प्रतिबंध

Tue Jun 9 , 2026
तिरुवनंतपुरम, 09 जून (वार्ता) केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने राज्य में कई दवाओं एवं सौंदर्य प्रसाधन उत्पादों की बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि मई में राज्य की औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं में किए गए गुणवत्ता परीक्षण में वे निम्न गुणवत्ता वाले पाए गए थे। राज्य औषधि नियंत्रक […]

You May Like