गरबा नाइट के लिए तैयार भोपाल के युवा, डांस से लेकर ड्रेस तक दिख रहा जबरदस्त क्रेज

भोपाल। नवरात्रि में गरबा नाइट को लेकर भोपाल के युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गरबा की तैयारियों के लिए युवा डांस क्लास में प्रैक्टिस कर रहे हैं। कोई पिछले 10 से 15 दिनों से गरबा सीख रहा है, तो कोई एक महीने से डांस की तैयारी में जुटा है। डांस ट्रेनर के मुताबिक, नए युवाओं को गरबा सीखने में 10 से 15 दिन लगते हैं, जबकि पहले से प्रैक्टिस करने वाले युवा 6 से 7 दिनों में स्टेप्स सीख लेते हैं।

इस बार गरबा के साथ बॉलीवुड और गुजराती गानों का भी क्रेज देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया रील्स से नए डांस स्टेप्स सीखने के साथ युवा गरबा नाइट के लिए ट्रेंडी आउटफिट्स भी तैयार कर रहे हैं। डांस की प्रैक्टिस से लेकर गानों और फैशन तक, युवा नवरात्रि को खास बनाने में जुटे हैं।

Next Post

कार से टक्कर के बाद 20 फीट नीचे गिरे बाइक सवार एक की मौत, दूसरे के हाथ-पैर में चोटें

Fri Oct 9 , 2026
खिलचीपुर। बहन से मिलने आ रहे इंदौर निवासी दो मौसेरे भाइयों की बाइक को गुरुवार रात गुनाखेड़ी के पास तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी. जिसमें राहुल खटक की मौत हो गई. जबकि बाइक चला रहे दीपक वाल्मीकि के एक हाथ और एक पैर में फ्रेक्चर हुआ […]

You May Like