थाना पथरिया जिला दमोह की अवैध मादक पदार्थ गांजा पर बड़ी कार्यवाही

पथरिया/दमोह। जिले में बढती अवैध मादक पदार्थ गांजा की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा को के विरूध्द लगातार कार्यवाही के निर्देश दिये जा रहे थे।उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगि व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, अनुविभागीय अधिकारी पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पथरिया महेन्द्र कुमार जगेत अवैध मादक पदार्थ गांजा की मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई।1 जून 26 को थाना पथरिया पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति रेल्वे स्टेशन पथरिया से बोतराई रोड तरफ जा रहे है जो मुखबिर की सूचना पर मौके पर सूचना की तस्दीक हेतु मौके पर पहुंचकर स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर दोनो आरोपियो से उनका नाम पूछा जिन्होने अपना नाम भगत सिंह रजक पिता सरमन सिंह रजक निवासी ग्राम कुसली थाना बेलखेड़ा जिला जबलपुर, नाजिम पिता फारुक खान निवासी नाहल मसूली गाजियाबाद उ.प्र. बताया।

उक्त दोनो आरोपियो से क्रपश 04 किलो 150 ग्राम व 7 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 11 किलो 150 ग्राम जब्त किया गया जिसकी करीबन कुल कीमत 122650 रूपये जप्त कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी पथरिया महेन्द्र कुमार जगेत, उनि एस एस दुबे, सउनि अलजार सिंह, प्रआर. बाबू सिंह मरावी, प्र.आर. नरेन्द्र यादव, आर. नवीन बैन, आर.कपिल, आर. नंदकिशोर, आर. राहुल., आर. संदीप, आर. अमन, आर. अनुराग, आर. विनोद, आर. मणीवालेप्पा, आर. अमित की अहम भूमिका रही ।

Next Post

एम्बुलेंस के टक्कर से बाईक सवार प्रौढ़ व्यक्ति की मौत

Thu Oct 1 , 2026
सिंगरौली । लंघाडोल थाना क्षेत्र के सुलियरी में आज दो मोटरसाइकिलो की हुई आमने-सामने भिड़ंत में तीन गंभीर घायल युवको को एम्बुलेंस वाहन लेकर जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर आ रहा था कि माड़ा थाना क्षेत्र के सितुलखुर्द-जरहा गांव के बीच एक प्रौढ़ व्यक्ति टकरा गया। जहां मोटरसाइकिल सवार प्रौढ़ […]

You May Like