एम्बुलेंस के टक्कर से बाईक सवार प्रौढ़ व्यक्ति की मौत

सिंगरौली । लंघाडोल थाना क्षेत्र के सुलियरी में आज दो मोटरसाइकिलो की हुई आमने-सामने भिड़ंत में तीन गंभीर घायल युवको को एम्बुलेंस वाहन लेकर जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर आ रहा था कि माड़ा थाना क्षेत्र के सितुलखुर्द-जरहा गांव के बीच एक प्रौढ़ व्यक्ति टकरा गया। जहां मोटरसाइकिल सवार प्रौढ़ व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एम्बुलेंस सेवा वाहन पलट गई और उसमें सवार तीनों घायलो को और चोटे आ गई। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने मोर्चा संभालते हुये मामला को शांत कराया।

जानकारी के अनुसार आज दिन गुरूवार की दोपहर सुलियरी में दो मोटरसाइकिलो की सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में झलरी निवासी संतोष पिता भानू उम्र 20 वर्ष एवं दूसरे मोटरसाइकिल में सवार अफजल अंसारी उम्र 22 वर्ष निवासी झारखंड प्रांत एवं तनवीर उम्र 26 वर्ष निवासी झलरी घायल हो गये। कोल कंपनी का एम्बुलेंस तीनो घायलो को लेकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय आ रहा था कि सितुलखुर्द एवं जरहा के बीच थाना लंघाडोल निवासी रामफल गुप्ता पिता भगवंत गुप्ता उम्र 52 वर्ष की टक्कर हो गई। जहां एम्बुलेंस वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई और रामफल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एम्बुलेंस वाहन में सवार उक्त तीनों घायलो को और भी ज्यादा चोटे आई हैं। बताया जा रहा है कि इसी मार्ग से कैम्पर वाहन आ रहा था और तीनों घायलो को जिला मुख्यालय बैढ़न के सिंगरौली रिसर्च हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सको के अनुसार तीनो घायलो की हालत नाजुक बनी हुई है।

ग्रामीणों एवं परिजनों ने जमकर किया हंगामा

जरहा-सितुलखुर्द में हुये सड़क हादसे के दौरान प्रौढ़ व्यक्ति की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर चक्काजाम करते हुये हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान माड़ा थाना के साथ-साथ पुलिस चौकी खुटार की भी पुलिस अमला पहुंचा और लोगों को शांत कराने लगा। माड़ा थाना पुलिस के कड़ी मशक्कत एवं समझाइश के शव का पोस्टमार्टम के लिए रवाना करने पर सहमति हुये। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक के आश्रित को संबल योजना के तहत 4 लाख एवं कंपनी के द्वारा 1 लाख रूपये की सहायता राशि मुहैया कराने का आश्वासन दिया। हालांकि शव का पोस्टमार्टम कल दिन शुक्रवार को जिला चिकित्सालय के पीएम घर में किया जाएगा।

इनका कहना

सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक 52 वर्षीय व्यक्ति की एम्बुलेंस के टक्कर से मौत हुई है। मृतक के परिजनों को समझाइश दी गई।

शिवपूजन मिश्रा

थाना प्रभारी,माड़ा

Next Post

56.88 लीटर देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Thu Oct 1 , 2026
छिंदवाड़ा। अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 316 पाव यानी 56.88 बल्क लीटर देशी मसाला शराब के साथ गिरफ्तार किया है। विभाग ने आरोपित के कब्जे से शराब और स्कूटी जब्त की है। जब्त सामग्री और वाहन की कुल कीमत करीब […]

You May Like