56.88 लीटर देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

छिंदवाड़ा। अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 316 पाव यानी 56.88 बल्क लीटर देशी मसाला शराब के साथ गिरफ्तार किया है। विभाग ने आरोपित के कब्जे से शराब और स्कूटी जब्त की है। जब्त सामग्री और वाहन की कुल कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग के अनुसार 30 सितंबर और 1 अक्टूबर की मध्यरात्रि छिंदवाड़ा-सिवनी मुख्य मार्ग पर मरकाम ढाना और सिहोरामाल के बीच पुलिस के पास टीम ने होंडा स्कूटी (एमपी 28 एसबी 0387) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की और थैलों से 316 पाव देशी मसाला शराब बरामद हुई। इसके बाद टीम ने स्कूटी को जब्त कर युवक को हिरासत में लिया।

सामने आई शराब उपलब्ध कराने की जानकारी ००००००

विभाग के मुताबिक मौके से ग्राम देवगढ़ी (काराघाट) निवासी साजन वर्मा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में साजन ने बताया कि शराब उसे छिंदवाड़ा निवासी पीयूष मालवी ने उपलब्ध कराई थी। साजन के अनुसार वह शराब लेकर लखवा पिपरिया निवासी सत्यनारायण वर्मा के पास पहुंचाने जा रहा था। आबकारी विभाग अब शराब उपलब्ध कराने और प्राप्त करने वाले लोगों की भूमिका की भी जांच कर रहा है।

आबकारी अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज ००००

आबकारी विभाग ने आरोपित के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) और 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई में वृत्त चौरई प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेश सिंघल, प्रधान आरक्षक राजकुमार यादव और आरक्षक भारती मरकाम शामिल रहे। विभाग द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Next Post

निगाही कोल माइंस में 30 वर्षीय युवक की मौत

Thu Oct 1 , 2026
सिंगरौली । एनसीएल परियोजना निगाही के कोल माइंस क्षेत्र में बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की सिंगरौली रिसर्च सेंटर हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं कोतवाली पुलिस द्वारा मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। […]

You May Like