रूस के ब्रांस्क में आतंकवादी हमले में घायलों की संख्या 118 हुई

मास्को, 04 जून (वार्ता) रूस में ब्रांस्क क्षेत्र के रेलमार्ग पर हाल ही में हुए आतंकवादी हमले में घायल हुए लोगों की संख्या बढ़कर 118 हो गयी है।

 

रूस की आपातकालीन सेवाओं के एक प्रतिनिधि ने बुधवार को समाचार एजेंसी स्पूतनिक को बताया कि स्पष्ट जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह तक ब्रांस्क क्षेत्र में पुल में हुए विस्फोट में 118 लोग घायल हुए थे, उनमें से सात की मौत हो गयी है।” उन्होंने कहा कि घायलों में पांच बच्चे भी शामिल हैं।

 

गौरतलब है कि गत शनिवार देर रात ब्रांस्क शहर के पास मास्को जाने वाली एक यात्री ट्रेन पर ओवरहेड कार ब्रिज के गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई। रूसी ट्रेन ऑपरेटर मॉस्को ने कहा कि ओवरहेड कार ब्रिज के गिरने के कारण लोकोमोटिव और डिब्बे पटरी से उतर गए। प्रांतीय गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज़ ने रविवार को कहा कि ट्रेन के चलते समय पुल को उड़ा दिया गया था। रूसी जांच समिति ने मंगलवार को विस्फोट को आतंकवादी हमला घोषित किया।

Next Post

ईरान, अमेरिकी परमाणु समझौते के ढांचे के भीतर क्षेत्रीय संघ के प्रस्ताव पर विचार के लिए तैयार

Wed Jun 4 , 2025
मस्कट/तेहरान/वाशिंगटन, 04 जून (वार्ता)ईरान ने एक महत्वपूर्ण बयान दिया है, जिसमें उसने कहा है कि वह अमेरिका के साथ परमाणु समझौते के ढांचे के भीतर एक क्षेत्रीय यूरेनियम संवर्धन संघ बनाने के प्रस्ताव पर विचार करने के लिए तैयार है। ईरान ने हालांकि स्पष्ट किया है कि यह संघ केवल […]

You May Like