अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध को 90 दिनों के लिए टाला जा सकता है-ट्रम्प

वाशिंगटन 19 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक को देश में संभावित रूप से प्रतिबंधित होने से पहले आवश्यकताओं का पालन करने के लिए 90 दिनों की मोहलत दे सकते हैं।

आरआईए नोवोस्ती द्वारा देखे गए एक अदालती फैसले के अनुसार शुक्रवार को अमेरिकी शीर्ष अदालत ने 19 जनवरी से प्रभावी अमेरिका में सोशल नेटवर्क पर प्रतिबंध में देरी करने के टिकटॉक के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। कंपनी ने तर्क दिया कि प्रतिबंध अमेरिकी संविधान के तहत बोलने की स्वतंत्रता का उल्लंघन है।

श्री ट्रम्प 20 जनवरी को पदभार ग्रहण करेंगे।

व्हाइट हाउस ने कहा कि प्रतिबंध लागू होने की समय सीमा के कारण अमेरिका में चीनी सोशल नेटवर्क के भाग्य पर अंतिम निर्णय ट्रम्प के नेतृत्व वाले नए प्रशासन द्वारा किया जाना चाहिए।

श्री ट्रम्प ने शीर्ष अदालत और व्हाइट हाउस के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएनएन से कहा कि वह अपना फैसला खुद करेंगे।

श्री ट्रम्प ने एनबीसी न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में कहा “मुझे लगता है कि यह निश्चित रूप से एक विकल्प होगा जिस पर हम विचार कर रहे हैं। 90 दिवसीय विस्तार एक ऐसी चीज़ है जिसकी सबसे अधिक संभावना है क्योंकि यह उचित है। आप जानते हैं यह उचित है। हमें इसे ध्यान से देखना होगा। यह एक है बहुत बड़ी स्थिति है।’ उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय की घोषणा सोमवार को की जाएगी।

निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अप्रैल 2024 में अमेरिका में इसके संचालन पर प्रतिबंध की धमकी के तहत एक अमेरिकी कंपनी के नियंत्रण में टिकटॉक के हस्तांतरण के लिए एक कानून पर हस्ताक्षर किए जो 19 जनवरी से लागू हो सकता है।

आरआईए नोवोस्ती द्वारा प्राप्त एक दस्तावेज़ के अनुसार श्री ट्रम्प ने शीर्ष अदालत से चीनी सोशल नेटवर्क पर प्रतिबंध में देरी करने का आग्रह किया ताकि वह 20 जनवरी को पदभार संभालने के बाद विवाद को सुलझा सकें।

टिकटॉक चीनी कंपनी बाइटडांस के स्वामित्व वाला एक शॉर्ट-वीडियो ऐप है। इसे 2018 में जारी किया गया था। अमेरिका में टिकटॉक के करीब 17 करोड़ उपयोगकर्ता हैं।

Next Post

ट्रम्प चीन का कर सकते हैं दौरा

Sun Jan 19 , 2025
वाशिंगटन 19 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने कार्यकाल के पहले 100 दिनों के भीतर चीन का दौरा कर सकते हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल अखबार ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। अखबार में कहा गया है कि चर्चा से परिचित लोगों में से एक […]

You May Like

मनोरंजन