पुलिस वाहन की टक्कर से युवक की मौत, केवट-मांझी समाज ने निष्पक्ष जांच के लिए एसपी को सौंपा ज्ञापन

गुना: नेशनल हाईवे-46 पर स्थित भरसूला चौराहा के पास पुलिस वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत के मामले में केवट-मांझी समाज समिति तहसील राघौगढ़ ने आक्रोश व्यक्त किया है। बुधवार को समाज के पदाधिकारियों ने एसपी के नाम एक ज्ञापन सौंपकर घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि राघौगढ़ निवासी जितेंद्र रैकवार मुंबई से बस के जरिए अपने घर लौट रहे थे। 10 मई की शाम लगभग 7 बजकर 48 बजे वह भरसूला चौराहे पर बस से नीचे उतरे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक तेज रफ्तार पुलिस वाहन क्रमांक एमपी 03 ए 3574 ने जितेंद्र को जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि दुर्घटना के बाद वाहन में मौजूद पुलिस अधिकारी ने नीचे उतरकर घायल जितेंद्र को गंभीर अवस्था में देखा, लेकिन वे उसकी मदद करने के बजाय वाहन सहित मौके से भाग निकले।

इस भीषण सड़क हादसे में जितेंद्र रैकवार को अत्यंत गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केवट-मांझी समाज ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि इस पूरे संवेदनशील मामले की निष्पक्षता से जांच कराई जाए और घटना के समय संबंधित वाहन को चला रहे चालक व उसमें मौजूद पुलिस अधिकारी की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए।

Next Post

पेयजल समीक्षा बैठक से नदारद रहने पर खुरई CMO और रहली CEO को कारण बताओ नोटिस जारी

Wed May 27 , 2026
सागर: सागर जिले में आयोजित जिला स्तरीय पेयजल समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद खुरई तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रहली को बैठक में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित […]

You May Like