मानव उत्थान सेवा समिति का सत्संग समारोह आज से

ग्वालियर। मानव उत्थान सेवा समिति ग्वालियर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आध्यात्मिक जागरण सत्संग समारोह का शुभारंभ कल 14 जून रविवार को शाम चार बजे से स्थानीय जीवायएमसी क्लब प्रांगण में पहोगा। उक्त जानकारी देते हुए राम बाबू कटारे ने बताया कि सत्संग समारोह में सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज के शिष्य महात्मा श्री वर्धमानानन्द के साथ साध्वी हरीशा बाई जी, मिथलेश बाईं, परमार्थी बाई, चन्द्र मणि बाई द्वारा जीवन को सार्थक बनाने के लिए जीवन में आत्मज्ञान और आध्यात्मिक साधना का मार्ग प्रशस्त किया जायेगा।

सत्संग समारोह से पूर्व अध्यात्म प्रेमी जन साधारण में जन जाग्रति के लिए एक जन जागरण यात्रा का आयोजन स्थानीय श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर से साध्वी हरीशा बाई के नेतृत्व में किया गया। यात्रा श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर से प्रारम्भ होकर ललितपुर कालौनी, अस्पताल मार्ग, दाल बाजार, जयेन्द्रगंज चौक होकर रोशनीघर मार्ग से वापिस जीवायएमसी क्लब प्रांगण में पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया। यात्रा में आध्यात्म ज्ञान के प्रचार के नारे लगाए गए। श्रद्धालुओं ने स्थान स्थान पर यात्रा का भव्य स्वागत किया। आयोजकों ने सभी आध्यात्म प्रेमीयों से सत्संग समारोह में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Next Post

एक पेड़ मां के नाम और सारी लकड़ी माफिया के नाम

Sat Jun 13 , 2026
शाजापुर, कुछ दिन तक लकड़ी माफिया शांत थे, लेकिन अब एक बार फिर लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं. अवैध रूप से वृक्षों की कटाई का काम शुरू हो गया है. जहां एक तरफ एक पेड़ मां के नाम लगाया जा रहा है, वहीं सारी लकडिय़ां माफियाओं के नाम हो […]

You May Like