सीधी। जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी कृष्णदास साकेत को राजीव गांधी गौरव अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली में आयोजित सद्भावना महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। कृष्णदास साकेत को यह अवार्ड समाजहित में उनके निष्ठापूर्ण कार्यों, उल्लेखनीय सेवाओं, उपलब्धियों और सामाजिक योगदान के लिए दिया गया।
अभिनंदन पत्र में उनके कार्यों और व्यक्तित्व को सामाजिक समरसता, मानव एकता, विश्व बंधुत्व तथा सृजनशील समाज की स्थापना की दिशा में प्रेरणादायी बताया गया। ग्राम सोनवर्षा निवासी कृष्णदास साकेत जिला पंचायत सीधी में सदस्य के साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं।
