कॉलेज मोड़ पर बस की टक्कर, बाइक सवार घायल

सिंगरौली: कोतवाली थाना क्षेत्र के कॉलेज मोड़ के पास बुधवार को तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक बस के नीचे फंस गई, जिससे मुख्य मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।जानकारी के अनुसार कॉलेज मोड़ के पास रिद्धि ट्रेवल्स की बस जा रही थी। इसी दौरान बस की बाइक सवार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक बस के नीचे फंस गई और बाइक सवार घायल हो गया। दुर्घटना के कारण सड़क पर काफी देर तक आवागमन प्रभावित रहा।
हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और यातायातकर्मी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बाइक को बस के नीचे से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने बस को सड़क से हटाकर थाने पहुंचाया और यातायातकर्मियों के साथ मिलकर मार्ग पर लगे जाम को खुलवाया। काफी मशक्कत के बाद दोनों ओर से वाहनों का आवागमन बहाल कराया गया।घायल बाइक सवार को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

हाईकोर्ट लिखी कार से सवा दो लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, दो सप्लायरों को दबोचा, मुख्य तस्कर फरार

Wed Sep 16 , 2026
जबलपुर: माढ़ोताल पुलिस ने हाईकोर्ट लिखी नंबर प्लेट वाली कार से शराब की सप्लाई करने वाले दो शातिर तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 251 बोतल महंगी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी बाजार में कीमत 2 लाख 25 हजार रुपये है। पुलिस ने […]

You May Like