मां की गवाही, बेटे के कातिल बहु व प्रेमी को उम्र कैद

खंडवा। अवैध संबंधों में अंधी हो चुकी एक पत्नी ने अपने ही सुहाग को खौफनाक मौत दे दी। लेकिन कहते हैं न कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं, और आखिरकार इस खूनी खेल का पर्दाफाश हो ही गया। खंडवा जिले के बहुचर्चित बोरगांव हत्याकांड में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कातिल पत्नी और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा से दंडित किया है।

यूं दिया गया खौफनाक वारदात को अंजाम- पंधाना थाना क्षेत्र के बोरगांव की रहने वाली शहनाज बी के अख्तर अली से प्रेम संबंध थे। पति अमीन दोनों के रास्ते का कांटा बन रहा था, जिसे हटाने के लिए मौत की खौफनाक स्क्रिप्ट लिखी गई। 23 मई 2025 की रात जब अमीन गहरी नींद में था, तब शहनाज ने दबे पांव घर का दरवाजा खोला और प्रेमी अख्तर को अंदर बुला लिया। अख्तर ने बिना कोई मौका दिए, सोते हुए अमीन के सिर में सटाकर गोली मार दी जिससे अमीन की मौके पर ही मौत हो गई।

मां की गवाही बनी कातिलों का फंदा- वारदात को अंजाम देकर भाग रहे कातिल अख्तर को अमीन की बुजुर्ग मां कल्लोबी ने देख लिया था। पुलिस की जांच में यही चश्मदीद गवाही सबसे अहम कड़ी साबित हुई। हालांकि, आरोपी अख्तर ने सबूत मिटाने के लिए मोबाइल की सिम तोड़ी, कपड़े बदले और पिस्टल-कारतूस छिपा दिए, लेकिन पुलिस की वैज्ञानिक और परिस्थितिजन्य जांच के सामने उसकी एक न चली। इस मामले में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश अनिल चौधरी की अदालत ने कड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने पत्नी शहनाज बी और प्रेमी अख्तर अली को हत्या (क्चहृस् धारा 103(1)) और आपराधिक षड्यंत्र (क्चहृस् धारा 61(2)) का दोषी मानते हुए दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का भारी जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं, मुख्य कातिल अख्तर को हथियार रखने और उसका इस्तेमाल करने के जुर्म में आर्म्स एक्ट के तहत 10 वर्ष के सश्रम कारावास की अलग से सजा मिली है। उप संचालक अभियोजन त्रिलोकचंद बिल्लोरे की कोर्ट में पेश की गई मजबूत दलीलों और पुलिस के पुख्ता सबूतों ने दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाई।

Next Post

भारत की उम्मीदों पर भारी पड़ी बारिश, मैच हुआ रद्द

Thu Jul 2 , 2026
चेस्टर-ली-स्ट्रीट, (वार्ता) सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (59) और कप्तान श्रेयस अय्यर (68) के बेहतरीन अर्धशतकों तथा शिवम दुबे की नाबाद 42 रन की शानदार पारी से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी 20 मैच में बुधवार को सात विकेट पर 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया लेकिन अंत […]

You May Like