
ग्वालियर। आज ग्वालियर में सामाजिक न्याय सम्मलेन में सभी राजनेता ,समाजसेवी एवं प्रबुद्ध लोगों एक मत होकर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प लिया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन पंडित विष्णु कान्त शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधीवादी संगम ने किया। सबसे पहले भारत के संविधान की प्रस्तावना वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. हरीश चन्द्र पिपरिया ने पढ़ी, स्वागत भाषण दलित शोषण मुक्ति मंच के वरिष्ठ नेता रामबाबू जाटव ने दिया। कार्यक्रम की प्रस्तावना एडवोकेट धर्मेंद्र कुशवाहा ने रखी और हाई कोर्ट में बाबा साहब प्रतिमा विवाद घटनाक्रम की प्रस्तुति एडवोकेट विश्वजीत रतोनिया ने रखी। भूमिका एवं उद्देश्य डॉ मेजर मनोज राजे संस्थापक (बहुजन इंटेलेक्ट) ने बताया। मुख्य वक्ताओ में डॉ. प्रवीण गौतम वरिष्ठ चिकित्सक व सामाजिक कार्यकर्ता, विधायक भांडेर फूल सिंह बरैया , आइशी घौष जीपूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, जे.एन.यू., पी. विल्सन सांसद डीएमके, अशोक सिंह सांसद, एड. राजेन्द्र पाल गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस अनु. जाति प्रकोष्ठ शामिल थे।
