
पूजा के दौरान पैर फिसलने से हुआ था हादसा
जबलपुर। न्यू भेड़ाघाट में गुरूवार को पूजा के दौरान पैर फिसलने से एक महिला तेज बहाव में बह गई थी। जिसका शव तीसरे दिन शनिवार को पंचवटी घाट में उतराता मिला। पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद पीएम के लिए भेज दिया है। विदित हो कि गुरूवार को नर्मदा परिक्रमा वासियों के साथ महाराष्ट्र निवासी सुमन बर्मन 45 वर्षीय की न्यू भेड़ाघाट पहुंची थी जहा दोपहर करीब 12 बजे पूजा के दौरान उसका अचानक पैर फिसल गया था ओर वे तेज बहाव में बह गई थी। महिला की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था परंतु उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा था।
