
इंदौर. राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं. अब सामने आया है कि सोनम और उसके सहयोगी राज के बीच महज पेशेवर रिश्ता नहीं था, बल्कि दोनों बेहद नजदीकी में थे. शिलांग पुलिस के पास उनके अंतरंग संबंधों के स्पष्ट सबूत हैं. हाल ही में एक साल पुरानी तस्वीर सामने आई हैं, जो मंगलसिटी की बताई जा रही है.
सूत्रों के अनुसार, राज और सोनम की एक तस्वीर सामने आई है जो मंगलसिटी मॉल की पार्किंग में ली गई थी. यह वही जगह है जहां सोनम के भाई गोविंद की फर्म भी स्थित है. जानकारी के मुताबिक, सोनम ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ‘बिट्टी रघुवंशी’ से पिछले साल दीपावली पर पोस्ट किया था, जिसमें वह साड़ी और राज कुर्ते में नजर आ रहा है. हालांकि सोनम को राज ‘दीदी’ कहकर संबोधित करता था, लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि शिलांग में मिले डिजिटल और अन्य सबूतों से दोनों के बीच सामान्य से परे रिश्ते की पुष्टि होती है. फर्म में एचआर, लेकिन खास था राज
सोनम अपने भाई गोविंद की फर्म में एचआर मैनेजर थी, जबकि राज अकाउंट सेक्शन संभालता था. लेकिन दफ्तर के अन्य कर्मचारियों की तुलना में राज को सोनम का ज्यादा ध्यान मिलता था. वह केवल दफ्तर तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि रघुवंशी परिवार के घरेलू कामों में भी हाथ बंटाता था.
सूत्रों का कहना है कि राज कई बार गोविंद की अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को कार से घुमाने तक ले जाता था. गोविंद को दोनों की नजदीकी की भनक थी. उसने एक बार दफ्तर के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए थे, जिसमें राज सोनम को दीदी कहकर पुकारता दिखा. उस समय गोविंद ने शक नहीं किया, लेकिन अब जब सोनम और राज दोनों को राजा की हत्या में गिरफ्तार किया गया है, तब जाकर परिवार को सच्चाई का अंदेशा हुआ. शादी के बाद सोनम और राज की साजिश सामने आने पर गोविंद ने पुलिस से संपर्क कर सोनम के घर कॉल कर गोविंद (भाई) के बारे में पूछताछ की थी, जिससे इस रिश्ते की गहराई और साजिश की योजना की परतें खुलने लगीं.
