इंदौर: नशे के खिलाफ परदेशीपुरा पुलिस ने नगर सुरक्षा समिति के साथ मिलकर युवाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया. युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान से दूर रहने के साथ नशा बेचने वालों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया.अभियान के दौरान पुलिस और नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की.
उन्हें समझाया गया कि नशे की गिरफ्त में आने से बचें और आसपास नशे का कारोबार करने वालों की जानकारी पुलिस को दें. डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी ने बताया कि नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ लोगों को जागरूक करना भी जरूरी है. युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे. अभियान का संदेश रहा नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो.
