ज्योति दर्शन के भक्तों ने की मां की आराधना

रेहटी।शारदीय नवरात्रि के दौरान जिले के प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीधाम सलकनपुर में सप्तम और अष्टम दिवस दिव्यता और भव्यता से ओतप्रोत रहा. नवरात्रि के सप्तम दिवस हजारों श्रद्धालुओं द्वारा महानिशा पूजन के साथ देवी भजनों के साथ रात्रि जागरण किया गया.

महंत पंडित प्रभु दयाल शर्मा ने बताया कि परंपरा अनुसार प्रतिपदा से नवमी तक अनुष्ठान चलता है. सप्तमी को मंदिर के ही ब्राह्मणों द्वारा दुर्गासप्तशती पर दुर्गापाठ के साथ हवन किया जाता है और एवं श्रद्धालुओं द्वारा जागरण किया जाता है. रात्रि जागरण में लगभग 50 से 60 हजार श्रद्धालु जागरण के साक्षी बने. आठवें दिन कुल देवता और देवी की पूजन होने की वजह से भीड़ में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कमी देखी गई. जहां लाखों की भीड़ हजारों में सिमट गई पूरे दिन श्रद्धालु देवी दर्शन करते रहे. सप्तमी पर माता रानी का सुंदर श्रृंगार किया गया. प्रशासन की सराहनीय व्यवस्था के चलते कोई अनहोनी घटित नहीं हो सकी.

 

Next Post

कलेक्टर-एसपी पहुंचे गौरीघाट व तिलवाराघाट

Wed Oct 1 , 2025
जबलपुर: कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने मंगलवार को गौरीघाट एवं तिलवारा घाट पहुंचकर निरीक्षण किया। गौरीघाट में पंजाबी हिंदू एसोसिएशन द्वारा बुधवार एक अक्टूबर की शाम गौरीघाट स्थित आयुर्वेद कॉलेज ग्राउंड में पंजाबी दशहरा का आयोजन किया जायेगा। पंजाबी दशहरा आयोजन स्थल के निरीक्षण के दौरान […]

You May Like