आष्टा।दीपावली के दिन आष्टा तहसील के कचनारिया ग्राम के दो मासूम बच्चों की मौत के मामले में बच्चों के परिजनों ने
गुरुवार को थाने पहुंचकर झोलाछाप डॉक्टर पर कार्रवाई करने की मांग की.
गौरतलब है कि दीवाली के दिन कचनारिया गांव के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी. उस समय परिजन ऐसी स्थिति में नहीं थे कि कुछ बयान दें या किसी कार्यवाही के लिए किसी से मिल. अब जब परिजनों ने देखा कि स्वास्थ विभाग व प्रशासन उक्त डॉक्टर के प्रति कोई कार्यवाही कर रहा है तो बच्चों के लाचार माता पिता स्वयं ग्रामीणजन के साथ आष्टा थाने पहुंचे. वह थाना प्रभारी से मिले और डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई. थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने आश्वासन देते हुए कहा कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक आगे कार्यवाही नहीं कर सकते. रिपोर्ट आते ही जो भी होगा उसके आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी. बच्चों के पिता अखिलेश मालवीय का कहना है कि बच्चों की तबियत बिगडऩे पर वह उन्हें कोठरी के निजी क्लीनिक पर ले गया था जहां डॉक्टर ने दवाई दी और इंजेक्शन लगाया था. सुबह ज्यादा तबियत बिगडऩे पर आष्टा सिविल अस्पताल ले जा रहा था तो बच्ची शांत हो गई. उसे दफनाने के बाद घर आया तो बेटे की भी तबियत खराब हो गई और उसे आष्टा अस्पताल लाया तो सीहोर रेफर कर दिया उसकी भी रास्ते में ही मृत्यु हो गई. जबकि उसकी एक बेटी भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती है.
