दुर्घटनाग्रस्त बस में देर रात लगी आग, हादसा या साजिश?

सतना:सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत हटिया मोड़ के निकट कल शाम दुर्घटनाग्रस्त हुई यात्री बस में देर रात आग लग जाने की घटना से हड़कंप मचा दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना स्थल की जांच की गई.हटिया मोड़ के निकट तेज रफ्तार यात्री बस के पलट जाने के कारण उसमें सवार दर्जन भर यात्री घायल हो गए थे. जिनका उपचार जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज रीवा में जारी है.

लेकिन इस मामले में नया मोड़ तब आता नजर आया जब देर रात पलटी हुई यात्री बस में आग भड़कने की घटना सामने आई. घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और दमकल वाहन की मदद से आग पर नियंत्रण पाया गया. इसी कड़ी में पुलिस द्वारा घटना स्थल की जांच करते हुए आग लगने का कारण जानने का प्रयास किया गया.

इस मामले में सीएसपी महेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्ट्या दुर्घटनाग्रस्त बस में आग लगने का कारण टैंक में मौजूद डीजल और शार्ट सर्किट होना समझ में आ रहा है. लेकिन जानकारों ने इस संभावना को सिरे से खारिज करते हुए संदेह जताया कि उक्त घटना या तो क्षेत्र के कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दी गई होगी. अथवा यात्री बस में गंभीर तकनीकी खामी को छिपाने के लिए संचालकों के इशारे पर यह घटना कराई गई होगी.

Next Post

दोस्तों ने खून से लिखा पत्र: एक अनुकंपा नियुक्ति और दूसरा पिता को खोज रहा

Fri May 16 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर में दो दोस्तों ने अपने खून से पत्र लिखा है। यह पत्र पुलिस प्रशासन की ओस से कार्रवाई न किये जाने से दुखी होकर लिखा गया है। एक अपने पिता की मृत्यु हो जाने के बाद अनुकंपा नियुक्ति की गुहार लगा रहा है, तो वहीं दूसरा 23 दिन […]

You May Like