दीपावली पर खिले किसानों के चेहरे: गेंदे की खेती बनी मुनाफे का सौदा

पडाना: दीपावली पर गेंदे के फूलों की बढ़ती मांग ने ग्रामीण अंचलों के किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। खेतों में खिले गेंदे के फूल किसानों के लिए सोयाबीन जैसी पारंपरिक फसलों की तुलना में कहीं अधिक लाभदायक साबित हो रहे हैं। पूर्व सरपंच यशवंत सिंह माली ने बताया कि दीपावली, अन्य धार्मिक त्योहारों और मंदिरों व बाजारों की सजावट में बड़े पैमाने पर गेंदे के फूलों का उपयोग किया जाता है, जिससे इनकी मांग कई गुना बढ़ गई है।

इस बार मौसम भी खेती के अनुकूल रहा, जिससे गेंदे की फसल में अच्छी पैदावार हुई है। किसानों के अनुसार, एक बीघा जमीन पर औसतन 12 से 15 हजार रुपये की लागत आती है, जबकि मुनाफा 30 से 45 हजार रुपये तक हो सकता है। जून-जुलाई माह गेंदे की बुवाई के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। वर्तमान में ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक फूलों की बढ़ती मांग के कारण किसानों को अपने उत्पाद आसानी से उचित मूल्य पर बेचने का अवसर मिल रहा है।

Next Post

कांग्रेस ने केंद्र सरकार से पिछड़ा वर्ग के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी देने की मांग

Sat Oct 18 , 2025
हैदराबाद 18 अक्टूबर (वार्ता) तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) अध्यक्ष मेहश कुमार गौड ने कहा है कि स्थानीय निकाय चुनावों में पिछड़ा वर्ग के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर पिछड़ा वर्ग संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) की ओर से आहूत राज्यव्यापी बंद ‘पूरी तरह सफल’ रहा और पूरे […]

You May Like