भोपाल । हर्षित राजपूत की मौत को लेकर परिजनों का आक्रोश लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिला। शनिवार को परिवार के सदस्य और उनके समर्थक बागसेवनिया थाने के सामने सड़क पर बैठ गए। इसके बाद होशंगाबाद रोड पर चक्काजाम कर विरोध जताया। प्रदर्शन के चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।
परिजन हर्षित की मौत के मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि जेल में रहने के दौरान हर्षित की तबीयत खराब थी, लेकिन उसे समय पर उचित इलाज नहीं मिल सका। परिवार ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन
परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कदम नहीं उठाए जाते, उनका विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवार से बातचीत कर उन्हें ..कार्रवाई का भरोसा दिलाया।परिजनों ने चेतावनी दी है कि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो वे मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।
