कटनी में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: घर से बुलाकर 20 वर्षीय युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, सिर में तीन वार

कटनी। शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगवां में पुरानी रंजिश को लेकर एक 20 वर्षीय युवक पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने युवक को घर से बाहर बुलाकर वारदात को अंजाम दिया, जिसमें उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, बरगवां निवासी रिहान अली पिता शाकिर अली को शुक्रवार रात करीब 11 बजे कुछ लोगों ने घर से बाहर बुलाया था। बाहर निकलते ही उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। हमले में रिहान के सिर पर तीन और पुट्ठे पर दो गहरे वार किए गए हैं। वारदात के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने लहूलुहान हालत में युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

छह लोगों पर लगे हमले के आरोप
घायल युवक के परिजनों ने इस हमले में गुलाम कादिर, जीशान खान उर्फ जिस्सू, यशिक कुरैशी, हैदर अली, अयान अली और आरिफ के शामिल होने का आरोप लगाया है। प्रारंभिक तौर पर घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की भूमिका तय कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

बाइक रैली के साथ न्यायोत्सव का हुआ समापन

Sat Nov 21 , 2026
सिंगरौली । न्यायोत्सव का समापन आज बाइक रैली के आयोजन के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।रैली के माध्यम से आमजन को उनके कानूनी अधिकारों, नि:शुल्क विधिक सहायता तथा न्याय तक सहज पहुंच के प्रति जागरूक किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अतुल […]

You May Like

मनोरंजन