बाइक रैली के साथ न्यायोत्सव का हुआ समापन

सिंगरौली । न्यायोत्सव का समापन आज बाइक रैली के आयोजन के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।रैली के माध्यम से आमजन को उनके कानूनी अधिकारों, नि:शुल्क विधिक सहायता तथा न्याय तक सहज पहुंच के प्रति जागरूक किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अतुल कुमार खंडेलवाल ने जिला न्यायालय परिसर से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव धर्मेंद्र सोनी उपस्थित रहे। बाइक रैली जिला न्यायालय परिसर से प्रारंभ होकर माजन मोड़ तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली में न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, पैरालीगल वॉलंटियर्स के सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए। न्यायोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं, बच्चों, श्रमिकों, दिव्यांगजनों एवं जेल में निरुद्ध बंदियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों तक विधिक अधिकारों एवं सहायता संबंधी जानकारी पहुंचाई गई।

Next Post

दीनदयाल रसोइयां योजना को जॉचने पहुंचे सिंगरौली विधायक

Sat Nov 21 , 2026
सिंगरौली । गरीब और जरूरतमंद लोगों को महज पांच रुपए में भोजन उपलब्ध कराने वाली दीनदयाल रसोई योजना की हकीकत जानने सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह औचक निरीक्षण करने पहुंचे।इस दौरान उन्होंने न केवल रसोई में तैयार भोजन की गुणवत्ता और निर्धारित मीनू की जानकारी ली, बल्कि योजना के लाभार्थियों से […]

You May Like

मनोरंजन