भारतीय सशस्त्र बल ने मनाया पूर्व सैनिक दिवस, मुरार छावनी में हुआ समारोह

ग्वालियर: भारतीय सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर आज बुधवार सुबह मुरार सैन्य छावनी, ग्वालियर स्टेशन में समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्र की सेवा में समर्पित सम्मानित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के सम्मान में किया गया।

यह दिवस वर्ष 1953 में भारतीय सेना के प्रथम भारतीय कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा के सेवानिवृत्त होने की स्मृति में मनाया जाता है और पूर्व सैनिकों के त्याग, बलिदान एवं अनुकरणीय सेवाओं को नमन करने का अवसर प्रदान करता है।समारोह में स्टेशन के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, पूर्व सैनिक, वीर नारियाँ, नागरिक प्रशासन के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। बाज़ ऑडिटोरियम, मुरार कैंट, ग्वालियर में स्टेशन कमांडर ने संदेश दिया।

Next Post

एनएसए अजीत डोभाल के 'बदला' लेने वाले बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का तीखा पलटवार, चोल राजाओं के इतिहास का हवाला देते हुए डोभाल को बताया पढ़ाई में कच्चा

Wed Jan 14 , 2026
नई दिल्ली | 14 जनवरी, 2026: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल पर सीधा हमला बोला। ओवैसी ने डोभाल के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि […]

You May Like