रायपुर 26 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदर पिछले पांच दिनों से महापौर की टिकिट को लेकर रस्साकसी रविवार को समाप्त हो गई।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अनुमति एवं प्रदेश चुनाव चयन समिति के अनुशंसा के आधार पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरी निकाय चुनाव-2025 के लिए नगर पालिक निगम के महापौर पद के लिए निम्नलिखित उम्मीदवारों की घोषणा की है।
दरअसल छत्तीसगढ़ भाजपा ने 10 नगर निगम के लिए मेयर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इसमें रायपुर से मीनल चौबे, राजनांदगांव से मधुसूदन यादव, कोरबा से संजूदेवी राजपूत, बिलासपुर से पूजा विधानी, रायगढ़ से जीव वर्धन चौहान, जगदलपुर से संजय पांडे और दुर्ग से अलका वाघमार को टिकट मिला है।
सबसे गौर करने वाली बात ये है की इस बार भाजपा ने रायगढ़ नगर निगम से एक ‘चाय बेचने वाले’ को टिकिट देकर पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं की पार्टी होने की बात को चरितार्थ की है।
