बुधनी। केंद्रीय कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान में डीजीसीए अनुमोदित कृषि ड्रोन दूरस्थ पायलट प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.
कार्यक्रम के तहत नमो ड्रोन दीदी योजना के लाभार्थियों एवं कृषि विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों का पहला बैच 20 अप्रैल से प्रारंभ हो चुका है. 15 दिवसीय इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को कृषि ड्रोन संचालन का सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। सफल प्रतिभागियों को डीजीसीए मान्यता प्राप्त दूरस्थ पायलट प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा. प्रत्येक बैच में न्यूनतम 20 प्रशिक्षुओं को शामिल किया जाएगा. यह प्रशिक्षण किसानों, महिला समूहों, ग्रामीण युवाओं, कस्टम हायरिंग केंद्र संचालकों एवं उद्यमियों के लिए उपयोगी है. निदेशक डॉ. बीएम नांदेडे ने कहा कि ड्रोन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं आधुनिक तकनीकों से कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा और यह प्रशिक्षण युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेगा.
