सोया रिफाइंड और गेहूं महंगा

नयी दिल्ली 07 फरवरी (वार्ता) विदेशी बाजारों में जारी तेजी के प्रभाव से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में सोया रिफाइंड महंगा हो गया वहीं आवक घटने से गेहूं के भाव चढ़ गए जबकि अन्य जिंसों में टिकाव रहा।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में फरवरी का पाम ऑयल वायदा 97 रिंगिट उबलकर 4775 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। इसी तरह फरवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.01 सेंट की बढ़त के साथ 45.41 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में सोया रिफाइंड में 527 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी को छोड़कर अन्य खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में टिकाव रहा। चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और अरहर दाल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

अनाज : अनाज मंडी में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान गेहूं 200 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हो गया जबकि चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-

दाल-दलहन : चना 6100-6200, दाल चना 7100-7200, मसूर काली 7250-7350, मूंग दाल 9600-9700, उड़द दाल 9000-9100, अरहर दाल 7550-7650 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 3100-3200 रुपये और चावल : 3150-3250 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : चीनी एस 4280-4380, चीनी एम. 4280-4380, मिल डिलीवरी 3620-3720 और गुड़ 4250-4350 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

खाद्य तेल : सरसों तेल 16116 रुपये, मूंगफली तेल 18314 रुपये, सूरजमुखी तेल 16484 रुपये, सोया रिफाइंड 15237 रुपये, पाम ऑयल 13333 रुपये और वनस्पति तेल 16116 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।

Next Post

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना की तैयारी पूरी

Fri Feb 7 , 2025
नयी दिल्ली 07 फरवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा चुनावों के बाद मतगणना का काम शनिवार सुबह आठ से शुरू हो जायेगा। राष्ट्रीय राजधानी के 11 जिलाें के 19 मतगणना केन्द्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। चुनाव प्रशासन की ओर से मतगणना के लिए पूरी तैयारियां कर ली गयी […]

You May Like