
रीवा, रीवा मे विद्युत करंट से मौत का सिलसिला लगातार जारी है ताजा मामला रीवा शहर के करहिया नंबर 1 का है जहा बुधवार की घर की लाइट सुधार रहे युवक की करंट की चपेट मे आने से मौत हो गयी।
बताया जा रहा है की हादसे के वक्त युवक घर मे अकेला था। घटना की जानकारी लोगो को उस वक्त हुयी जब पुत्री ने पिता को अचेत हालत मे देखा और पड़ोसियो को सूचना दी, ऐसे मे जब पड़ोसी मौक़े पर पहुचे तो युवक की मौत हो चुकी थी।
फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक करहिया नंबर एक निवासी विजय कुमार साकेत बुधवार की दोपहर घर में विद्युत सुधार का कार्य कर रहा था, इसी दौरान अचानक से करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक की पुत्री के द्वारा शोर मचाए जाने पर आस पड़ोस के लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।
