
झाबुआ. पारा नगर के प्राचीन शिव मंदिर पर आज रविवार 16 अगस्त 2026 को श्री शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा श्री महाबल पंचमुखी हनुमान जी मंदिर झाबुआ रोड से जल भरकर पारा नगर में भ्रमण करते हुए श्री प्राचीन शिव मंदिर बस स्टैंड पर पर स्थित प्राचीन शिवलिंग पर जल अर्पित कर पूरे क्षेत्र के लिए सुख समृद्धि और शांति की कामना की
कावड़ यात्रा झाबुआ रोड स्थित श्री महाबल पंचमुखी हनुमान जी मंदिर से चल कर राम मंदिर होते हुए मुख्य मार्ग से होली चौक और राजगढ़ रोड से बस स्टैंड पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंची कावड़ यात्रा का पूरे नगर में भव्य स्वागत पुष्प वर्षा कर नगर वासियों ने किया साथ ही रास्ते में अल्पाहार और जल की व्यवस्था भी नगर वासियों ने की कावड़ यात्रा में महिला मंडल के साथ बच्चों में भी भारी उत्साह देखा गया बड़ी संख्या में बालिकाएं और छोटे बच्चे कावड़ लेकर आगे आगे चल रहे थे द्य
शिव मंदिर पर भगवान पर जल अर्पित कर महाआरती की गई महाआरती के बाद सभी ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया द्य
