सेवा सप्ताह के चलते जटाशंकर तीर्थ की हो गई बेहतर सफाई 

बागली। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़े के तहत भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं कार्यकर्ता क्षेत्र में प्रतिदिन कोई ना कोई सामाजिक गतिविधि कर रहे हैं। गुरुवार को इस गतिविधि में बागली क्षेत्र के प्रसिद्ध जटाशंकर तीर्थ स्थल की सफाई करने का आयोजन संपन्न हुआ बागली मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर पर्वतीय स्थल जटाशंकर तीर्थ में वर्ष भर श्रद्धालु आना-जाना करते हैं ।विशेष पर्व पर यहां पर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है। कुछ दिनों पूर्व ही बागली विधायक मुरली भंवरा के प्रयासों से जटाशंकर तीर्थ का कायाकल्प संपन्न हुआ जिसके तहत नवीन प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई । सेवा पखवाड़ा के दौरान गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री शोभा गोस्वामी जटा शंकर मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव बागली विधायक मुरली भंवरा मीसा बंदी परिवार के सदस्य एवं पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम सिसोदिया नगर परिषद अध्यक्ष महासंघ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष कमल यादव शिशु मंदिर के आचार्य मुकेश दांगी मुकेश गुप्ता हुकम गुप्ता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जहुर शाह राजा गोस्वामी इंदर कर्मा कैलाश गुप्ता नगर परिषद सीएमओ प्रमोद बरुवा रोजगार सहायक नवीन तवंर युवा कार्यकर्ता अखिल बड़ौला सहित बड़ी संख्या में नगर परिषद में कार्यरत सफाई मित्र शामिल रहे। इस दौरान कुंड के नजदीक बने घाट की सफाई बेहतर तरीके से हो जाने से परिसर स्वच्छ दिखाई दे रहा है। इस दोरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु की कामना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान जटाशंकर के दर्शन करते हुए पंडित दीनदयाल जी को याद किया इस दौरान बागली विधायक मुरली भंवरा ने पंडित दीनदयाल के अंत्योदय वाले सिद्धांत के विषय में कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति भी सभी योजना का लाभार्थी होना चाहिए तब जाकर हमारी सफलता दिखाई देगी।

Next Post

एक बस समेत 11 वाहन जप्त, ऑटो भी शामिल 

Thu Sep 25 , 2025
सिंगरौली। जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के देखरेख में आज बैढ़न एवं विंध्यनगर में वाहनों की जांच की गई। जिसमें एक तारा टे्रवल्स बस समेत 11 वाहन जप्त कर दोनों थानों में खड़ा कराया गया है। साथ ही 62 हजार रूपये की रसीद भी काटी गई है। आरटीओ के […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।