यातायात नियमों के उल्लंघन पर 31 चालान, 14300 रूपए वसूले

बड़वानी। सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं जिले की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में थाना यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत सघन कार्रवाई की गई। 30 अप्रैल को यातायात थाना टीम द्वारा थाना पलसूद, थाना अंजड़ एवं थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस के साथ संयुक्त रूप से संबंधित टोल नाकों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों की जांच करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान 31 चालान बनाकर 14300 रूपए शमन शुल्क वसूला। साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने एवं अन्य यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। यातायात पुलिस ने आमजनों से अपील की।

Next Post

धूप की तपिश से कार में लगी आग, धोबीघाट रोड पर मचा हड़कंप

Fri May 1 , 2026
भोपाल। राजधानी के धोबीघाट रोड पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कड़कती धूप के बीच एक मारुति सुजुकी 800 कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों […]

You May Like