सीधी जिले के विकास के लिए 90 दिन की कार्ययोजना तैयार: विकास मिश्रा 

सीधी। सरकारी काम धरातल में दिखाई देना चाहिए। अप्रैल महीने का समय अधिकारी- कर्मचारी का है। मई का महीना मेरा होगा। इसके बाद जिनके काम का परिणाम नहीं दिखाई देगा,वह दौड़ लगाते दिखाई देंगे। यह बात स्पष्ट रूप से समझा दिया गया है। उक्त बातें कलेक्टर विकास मिश्रा ने प्रिंट मीडिया के लोगों से एक मुलाकात में कहीं। उन्होंने ने कहा कि जिले के विकास के लिए प्रशासन ने 90 दिन की कार्ययोजना तैयार किया है। जिसमें शहर सहित गांव तक को योजनाओं में शामिल किया गया है। नगर पालिका क्षेत्र के सूखा नाला का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके साथ अन्य कार्य भी होंगे। सभी कार्यों में पारदर्शिता हो यह प्राथमिकता में है। जिसका चित्र आगे आने वाले समय में दिखाई देगा। चर्चा के दौरान कहा कि जिले में रोजगार की समस्या है। प्रयास होगा कि जिसे दूर करने के लिए एक कंपनी को लगाने की तैयारी चल रही है। इसके साथ कृषि के क्षेत्र में बेहतर काम होंगे। ताकि किसानों को सीधा लाभ मिले। अग्निवीर भर्ती सीधी में आयोजित हो सके, इस पर भी काम चल रहा है।

 

जनपदों में शिविर का होगा आयोजन-

 

कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक विकासखण्ड में इसी सप्ताह से शिविर लगाया जाएगा। जिसकी सूचना टोले मझरे के लोगों को दिया जाएगा ताकि लोग के समस्याओं को सुनकर निराकरण किया जा सके। उन्होंने ने कहा कि लोग शिकायत लेकर आते हैं। कुछ का निराकरण हो जाता है। कुछ की सुनवाई नहीं पाती। ऐसे में आवेदक परेशान होकर बार – बार चक्कर काटता है। अब निराकरण नहीं होने की स्थिति में कारण बताया जाएगा। जिससे भटकाव से बचा जा सके। प्रत्येक मंगलवार की जन सुनवाई में आवेदन लिखने के लिए कर्मचारियों की डियूटी लगाई गई है।

Next Post

प्रवेश उत्सव का शुभारंभ कल राज्यमंत्री राधा सिंह करेंगी शुभारंभ

Tue Mar 31 , 2026
सिंगरौली। शालात्यागी बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार की मनसानुसार एवं कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश के परिपालन में विशेष अभियान कल 1 अप्रैल से चलाया जा रहा है। इस नए शैक्षणिक सत्र में अभियान को मूर्तिरूप देने के लिए राधा सिंह राज्य मंत्री शासकीय कन्या […]

You May Like

मनोरंजन