नयी दिल्ली, 23 नवंबर (वार्ता) घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने-चांदी में तेजी देखी गई।
मल्टी कॅमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में आज सोना 4,546 रुपये (3.73 प्रतिशत) की मजबूती के साथ 1,26,324 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई। चांदी की कीमत में भी 7,013 रुपये यानी 4.74 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 1,54,826 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
विदेशों में भी आज सोने-चांदी में तेजी रही जिसका असर घरेलू बाजारों पर दिखा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4.22 प्रतिशत चढ़कर 3,664 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी में 5.69 प्रतिशत की तेजी रही और यह 43.4 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
