भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महान वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए रानी अवंतीबाई को नारी शक्ति, सुशासन, स्वाभिमान और अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति बताया।
उन्होंने कहा कि मातृभूमि के सम्मान के लिए रानी अवंतीबाई का त्याग और पराक्रम आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर खड़े रहने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।
सीएम ने प्रदेशवासियों से भी आह्वान किया कि वे महान वीरांगना के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज तथा राष्ट्र की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें।
